जौनपुर, मई 14 -- जफराबाद, हिन्दुस्तान संवाद। गोसाईपुर गांव के पास 11 मार्च को एक सीएससी संचालक 38 वर्षीय प्रेमचंद यादव को बदमाशों ने गोली मारकर उनकी बाइक, 90 हजार रुपये नगद तथा दो मोबाइल फोन लूट लिया था। घायल प्रेम चंद्र यादव की उपचार के दौरान बीएचयू में मौत हो गई। 63 दिन के बाद हुई मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।

प्रेमचंद यादव का जीवन क्षेत्र गोसाईपुर गांव निवासी प्रेमचंद यादव गांव के ही बाजार में सीएससी चलाते थे। वह 11 मार्च की रात को नौ बजे अपने केंद्र को बंद करके घर जा रहे थे। करीब 500 मीटर दूर पहुंचे ही थे कि बाइक सवार कुछ बदमाशों ने उन्हें रोककर गोली मार दिया। गोली उनके सीने और पेट के बीच लगी थी। गोली लगते ही वह जान बचाने के लिए बैग, बाइक और बैग में पड़े कागजात, दो मोबाइल छोड़कर पास में स्थित ब्राह्मण बस्ती में गए। गांव के लोगों ने...