फर्रुखाबाद कन्नौज, सितम्बर 5 -- फर्रुखाबाद। गोली लगने से घायल 26 वर्षीय पुष्पेंद्र की उपचार के दौरान मौत हो गई। मृतक मैनपुरी के बेवर थाना क्षेत्र के रुई सिनोवा गांव का निवासी था। शनिवार को उसके चाचा नवरत्न सिंह उसे मृत अवस्था में लोहिया अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां चिकित्सक ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। अस्पताल की ओर से युवक की मौत की सूचना थाना कादरी गेट पुलिस को भेजी गई। सूचना पर पुलिस अस्पताल पहुंची और परिजनों से घटना की जानकारी ली। ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक ने बताया कि युवक को कई दिन पहले गोली लगी थी। परिजनों के मुताबिक गोली लगने के बाद से उसका उपचार चल रहा था। हालत गंभीर होने के कारण शनिवार को उसकी मौत हो गई।युवक की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्रवाई शुरू कर दी।...