हाथरस, मार्च 27 -- सासनी। कोतवाली क्षेत्र के गांव बरसें गोली लगने से घायल युवक की मौत के बाद शव गुरूवार को गांव पहुंच गया। शव गांव पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस भी गांव तैनात रही। फोरेंसिक टीम ने मौका ए वारदात से साक्ष्य जुटाए। बाद में शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। बता दें कि 23 मार्च को गांव बरसै निवासी रजित सोलंकी(26) पुत्र रामवीर अपने फुफेरे भाई रन्नू निवासी हतीसा के साथ घर के बाहर चबूतरे पर बैठा था। तभी रजित का चचेरा भाई मोहित पिस्टल लेकर वहां पहुंचा व उन्हें दिखाने लगा। मोहित का पिता करन सिंह उर्फ कलुआ सासनी कोतवाली में हिस्ट्रीशीटर है। एक महीने पहले ही पुलिस ने उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में कार्रवाई की थी। रन्नू पिस्टल देखने लगा व उसने मैग्जीन बाहर निकाल ली, लेकिन एक गोली चैंबर में फंसी रह गई थी। पुलिस के अनुसार रन्न...