गोली लगने से घायल युवक की मौत, मचा कोहराम
शाहजहांपुर, मई 18 -- थाना क्षेत्र के गांव टापर स्थित रामगंगा नदी पुल के पास गोली लगने से घायल युवक की शनिवार देर रात इलाज के दौरान मौत हो गई। युवक का उपचार बरेली के एक निजी अस्पताल में चल रहा था। मौत की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया, जबकि गांव में शोक फैल गया। थाना मदनापुर क्षेत्र के गांव पेहना निवासी अमित सिंह को बीते बुधवार टापर गांव के पास गोली मार दी गई थी। गंभीर हालत में उसे पहले स्थानीय अस्पताल और बाद में बरेली रेफर किया गया था। इलाज के दौरान शनिवार रात उसने दम तोड़ दिया। मामले में पुलिस पहले ही कार्रवाई करते हुए थाना कांट क्षेत्र के एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। पुलिस का कहना है कि मामले में अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है और आगे की कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.