बांदा, फरवरी 27 -- बांदा। संवाददाता मवई गांव में संदिग्ध परिस्थियों में गोली लगने से घायल हुए युवक की इलाज के दौरान मेडिकल कॉलेज में मौत हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं पुलिस ने घटना स्थल से आलाकत्ल बरामद किया है। कमासिन थाना क्षेत्र के मवई गांव निवासी 35 वर्षीय दशरथ पुत्र शिवबरन राजपूत गुरुवार की दोपहर गोली लगने से घायल हो गया था। घरवालों ने उसे सीएचसी में भर्ती कराया जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर उपचार के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। हालत में सुधार न होने पर परिजन उसे लेकर मेडिकल कॉलेज गए । यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक के बहनोई उमेश करना है कि दशरथ दो भाइयों में बड़ा था। पत्नी से विवाद होने पर उसने खुद ही गोली मार ली थी। अधिक रक्तस्राव हो ज...