भागलपुर, फरवरी 17 -- थाना क्षेत्र के मसदी पंचायत अंतर्गत शिवनंदनपुर यादव टोला में सोमवार को दिनदहाड़े बदमाशों ने एक बुजुर्ग किसान पर घर में घुसकर गोलीबारी की। गोलीबारी में घायल हुए बुजुर्ग की पहचान मसदी निवासी मदन यादव (63) के रूप में हुई है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय लोगों ने घायल को तुरंत सुल्तानगंज रेफरल अस्पताल पहुंचाया, जहां से डॉक्टरों ने उन्हें भागलपुर रेफर कर दिया। चिकित्सकों के अनुसार, गोली उनके दाएं कंधे में लगी है और उनकी हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है। थानाध्यक्ष मृत्युंजय कुमार अपने दल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और छानबीन शुरू कर दी। घायल की पत्नी नीलम देवी ने बताया कि वर्ष 2013 में उनके छोटे पुत्र बिट्टू यादव (23) की साजिशपूर्ण हत्या कर दी गई थी, जिसमें कई लोगों को नामजद आरोपी बनाया गय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.