दरभंगा, फरवरी 26 -- दरभंगा। विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र के अलीनगर मोहल्ला में मंगलवार को दो गुटों के बीच हुई लड़ाई मे गोली लगने से एक युवक के घायल होने के मामले में 6 लोगों पर थाना में प्राथमिक की दर्ज की गई है गोली लगने से घायल सदर थाना क्षेत्र के रानीपुर निवासी गौरव चौधरी के फर्द बयान पर प्राथमिकी हुई है। दर्ज प्राथमिक्की में मधुबनी जिला के रोशन यादव उर्फ बाबा, अलीनगर निवासी संजय महतो, चंदन सहित तीन अन्य लोगों का नाम शामिल है। प्राथमिकी दर्ज करने के बाद थानाध्यक्ष सुधीर कुमार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कई जगह छापेमारी की। लेकिन पुलिस को सफलता हाथ नहीं लगी। सभी आरोपी अपने घर से फरार पाए गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.