मोतिहारी, अगस्त 1 -- मोतिहारी, निसं। सीएसपी संचालक को गोली मार लूट की वारदात को अंजाम देनेवाले बदमाशों पर एसपी स्वर्ण प्रभात ने 20 हजार रुपए इनाम की घोषणा की है। इसमें एक तस्वीर जारी की गई है, जिसमें एक बाइक पर तीन बदमाश सवार हैं। बाइक चला रहा बदमाश हेलमेट पहना है। जबकि पीछे बैठे बदमाश गमछा से चेहरा ढके हुए हैं। उनकी पहचान कर जानकारी देनेवाले को इनाम दी जाएगी। 30 जुलाई को चिरैया थाना क्षेत्र के दीपही गांव के पास एसबीआई के सीएसपी संचालक मुकेश कुमार के हाथ में गोली लगी थी। बदमाशों ने गोली मारकर रुपए से भरा बैग लूट लिया था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...