मधुबनी, मार्च 11 -- बेनीपट्टी। अरेर थाना क्षेत्र की परजुआर पंचायत में दहिला-जटियाही गांव के समीप कोसी नहर के पूर्वी भाग से मंगलवार को एक युवक का शव मिला। पुलिस को आशंका है कि बदमाशों ने बीती रात युवक की गोली मारकर हत्या करने के बाद शव कोसी धार में फेंक दिया है। युवक के शरीर पर गोली के छह निशान पाए गए हैं। मंगलवार देर शाम तक मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। सूचना पर डीएसपी अमित कुमार, अरेर थानाध्यक्ष आनंद शंकर गौरव सहित अन्य पुलिस बल ने मौके पर पहुंचकर घटना की जांच की। एफएसएल और डॉग स्क्वॉयड की टीम ने भी मौके से साक्ष्य जुटाए। वहीं, डीआईयू की टीम ने भी बारीकी से मामले की जांच की। डीएसपी ने बताया कि मृतक की उम्र करीब 30-35 वर्ष है। युवक ने जींस और शर्ट पहन रखी है। चेहरे पर हल्की दाढ़ी है। उन्होंने कहा कि शरीर पर छह बुलेट लगने के निशान दिख रहे ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.