बिहारशरीफ, जुलाई 27 -- गोली मारकर महिला की हत्या, खेत में मिली लाश दीपनगर थाना क्षेत्र के राणा बिगहा मोड़ के पास हुई घटना रिश्तेदारों से संपत्ति विवाद को बताया जा रहा हत्या का कारण बिहारशरीफ, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। दीपनगर थाना क्षेत्र के राणा बिगहा मोड़ के पास सोमवार को गोली मारकर महिला की हत्या कर दी गयी। भिंडी के खेत से महिला का शव बरामद किया गया। मृतका की पहचान गिरियक थाना क्षेत्र के कोयरी बिगहा गांव निवासी मुंद्रिका प्रसाद की पत्नी लाक्षो देवी के रूप में की गयी है। रिश्तेदारों से चल रहे संपत्ति विवाद को हत्या का कारण बताया जा रहा है।

पति का बयान पति ने बताया कि पत्नी सुबह में खेत से भिंडी तोड़ने गयी थी। काफी समय बीतने के बाद भी घर नहीं लौटी तो उसे फोन किया। उसने फोन नहीं उठाया। दोपहर में खबर मिली कि खेत में लाश मिली है। उसके बाद वे म...