गोली मारकर एक युवती की हत्या, आरोपी फरार
सिमडेगा, मई 16 -- कोलेबिरा, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के नवाटोली मुहल्ले में शनिवार की सुबह एक युवती की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा बताया जा रहा है। हलांकि पुलिस मामले की जांच कर रही है। मृतक युवती की पहचान मो हुसैन की 25 वर्षीय पुत्री जेबा परवीन के रुप में की गई। मृतक युवती के पिता मो हुसैन ने बताया कि शनिवार की सुबह करीब चार बजे के आसपास जेबा की मां रोशन परवीन नमाज पढ़कर जब वापस कमरे में आई तो देखा कि कमरे में जेबा जोर जोर से श्वांस ले रही है। उन्होंने बताया कि मां ने बेटी को उठाना चाहा लेकिन बेटी उठ नहीं पाई। जेबा के सिर से खून बह रहा था। इसके बाद जेबा की मां ने शोर मचाया। शोर सुनकर आसपास के लोग जुटे और जेबा को अस्पताल पहुंचाया जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे रिम्स रेफर कर दिया गया। रिम्स में इलाज के क्रम में जे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.