दुमका, फरवरी 10 -- दुमका, प्रतिनिधि। गोली मारकर आत्महत्या करने वाले युवक देव सिंह की कोलकाता में इलाज के दौरान मौत हो गई। 5 दिन पहले जिला स्कूल रोड निवासी युवक ने मानसिक तनाव के कारण खुद को गोली मार लिया था। पहले उसे इलाज के लिए पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर ले जाया गया था। वहां से बेहतर इलाज के लिए कोलकाता रेफर कर दिया गया था। कोलकाता में उसकी मौत हो गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...