संभल, मार्च 5 -- जिला अस्पताल में उपचार के दौरान लापरवाही का मामला सामने आया है। चिकित्सकों ने घायल युवक के हाथ से गोली निकालने का दावा किया, लेकिन बाद में कराए गए एक्स-रे में गोली अब भी हाथ में फंसी हुई मिली। पूरे मामले में पीड़ित की ओर से सीएमओ समेत पुलिस से शिकायत की गई है। पीड़ित युवक जयप्रकाश निवासी चितौरा रोड लाइन पार ने बताया कि गोली लगने के बाद सरकारी अस्पताल से जिला अस्पताल रेफर किया गया था। जिला अस्पताल में गोली निकालने की बात कहकर वहां से डिस्चार्ज कर दिया। बाद में दर्द बढ़ने पर चंदौसी में एक्सरा कराया तो, एक्सरे में गोली हाथ में ही मिली। अब पीड़ित की ओर से मामले की शिकायत सीएमओ और पुलिस से की है। बता दें कि दो मार्च की रात युवक जयप्रकाश अपने मोहल्ले में चबूतरे पर बैठा था। पास ही दो लोगों के बीच विवाद हो रहा था। इसी दौरान तमंचे स...