संतकबीरनगर, मार्च 2 -- संतकबीरनगर, निज संवाददाता। कोतवाली खलीलाबाद पुलिस ने गोली चलाने वाले गैंग के पकड़े गए 05 गुर्गो को रविवार को जेल भेज दिया। जबकि पुलिस गैंग से जुड़े अन्य गुर्गो का पता लगाने के साथ ही गैंग को असलहा मुहैया कराने वाले सप्लायर और उसके नेटवर्क तलाशने में जुट गई। पुलिस इस गैंग पर लगाम लागने को कड़ी निरोधात्मक कार्रवाई करेगी। कोतवाल जय प्रकाश दूबे ने बताया कि बस्ती जिले के मुंडेरवा क्षेत्र के अरईल हाल मुकाम घोरखल खलीलाबाद निवासी प्रियांशु दूबे पुत्र दिनेश कुमार ने 28 फरवरी 2026 को प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया कि वह 27 फरवरी को अपने घर के लड़के को परीक्षा दिलाने के लिए जगदीश प्रसाद उपाध्याय इण्टर कॉलेज भदाह गए थे। भदाह चौराहे पर पांचों आरोपी एक साथ रॉड डण्डा लेकर बाइक से आए और उससे गाली गलौज करते हुए जान से मारने की नीयत ...