गोली चलाएगा रे... फेसबुक लाइव कर पुलिस को चुनौती दे रहे युवक का एनकाउंटर, थानेदार पर तान दी थी पिस्टल
आरा, जून 17 -- बिहार के भोजपुर जिले में पुलिस ने एक युवक का एनकाउंटर कर दिया है। एक दिन पहले युवक ने थानेदार समेत पुलिसकर्मियों पर पिस्टल तानकर धमकाया था। उसने पुलिस टीम पर फायरिंग भी की। इसमें पुलिसकर्मी बाल-बाल बच गए। वह फेसबुक लाइव कर खुलेआम पुलिस को चुनौती देने लगा। युवक मानसिक रूप से कमजोर बताया जा रहा है। पुलिस बुधवार सुबह जब उसे पकड़ने पहुंची तो घंटों तक हाईवोल्टेज ड्रामा हुआ। युवक ने फेसबुक पर कई वीडियो लाइव किए और पुलिस पर बेखौफ होकर गोलियां भी चलाईं। उसे काबू में करने के लिए पुलिस को जवाबी फायरिंग करनी पड़ी। बताया जा रहा है कि उसे दो गोलियां लगीं। इसके बाद उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे पटना रेफर कर दिया गया। पटना के पीएमसीएच अस्पताल में इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। युवक के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.