गुड़गांव, मई 2 -- गुरुग्राम, गौरव चौधरी। एक फार्म हाउस में जन्मदिन का जश्न उस वक्त चीख-पुकार में बदल गया, जब एक दोस्त की लाइसेंसी रिवाल्वर से चली गोली जन्मदिन मना रहे युवक के सीने में जा लगी। घायल युवक को गंभीर हालत में निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस इस गुत्थी को सुलझाने में जुटी है कि यह महज एक हादसा था या इसके पीछे कोई और वजह। पुलिस के अनुसार धनवापुर निवासी 26 वर्षीय चिकेश दहिया का जन्मदिन था। इस खुशी को मनाने के लिए वह अपने दोस्तों के साथ भोंडसी स्थित आरबीएमएस स्कूल के पास फिलोकासा फार्म हाउस गया था। सभी दोस्त वहां पार्टी कर रहे थे और माहौल काफी खुशनुमा था。 यह भी पढ़ें- ट्रिपल मर्डर: आवेश में उठाया गलत कदम, उद्यमी बने हत्यारोपीअचानक गोली चलने का दावा पार्टी के दौरान सभी दोस्तों ने स्वीमिंग पूल में नहाने की योजना बनाई। चश्मदीदो...