समस्तीपुर, अप्रैल 13 -- मोहिउद्दीननगर। मोहिउद्दीननगर थाना क्षेत्र में रविवार को हुई गोली कांड मामले में घायल युवक विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र के हरपुर बोचहा निवासी ललित सिंह का पुत्र शुभम कुमार सिंह के फर्द बयान पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। जिसमे घायल युवक ने अपने तीन ग्रामीण को नामजद एवं एक अज्ञात को आरोपित किया है। हलाकि अब तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। परन्तु पुलिस लगातार छापेमारी व घटना की विस्तृत जांच मे जुटी है। बताया जाता है कि घायल युवक बोचहा घाट चौक पर किराना दुकान चलाता है। गोली कांड मामले मे पटोरी डीएसपी वीरेन्द्र कुमार मेधावी का बताना है कि घायल युवक के बयान पर पुलिस एफआईआर दर्ज कर अनुसंधान शुरू कर दी है। प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। तमाम बिन्दुओ पर एफएसएल और डीआईयू की मदद से घटना की विस्तृत जांच की जा ...