गोड्डा, जून 20 -- पोड़ैयाहाट, एक संवाददाता। शुक्रवार को गोली कांड घटना को लेकर आक्रोशित ग्रामीण डुगडुगी बजाकर एवं तीर धनुष लेकर मुख्य बाजार सड़क पर उतरे और थाना परिसर पहुंचकर पुलिस प्रशासन से अपराधियों को फांसी दो की मांग किया। यह भी पढ़ें- जमीन की लड़ाई में बह रहा खून, पांच वर्षों में तीन की जा चुकी जानग्रामीणों की बैठक आक्रोशित ग्रामीणों ने दिन भर मुख्य बाजार बस स्टैंड चौक बजरंगबली प्रांगण में बैठक कर अपराधियों की आतंक से मुक्त बाजार के लोग कैसे रहेंगे विस्तृत विचार विमर्श किया । लोगों ने निर्णय लिया कि गोली कांड घटना में जब तक हम सभी लोगों को जिला के वरीय प्रशासन की ओर से अस्वस्थ कार्रवाई का दिशा मार्ग नहीं मिलता है तब तक हम सभी छोटे-बड़े दुकानदार अपने-अपने दुकानों को बंद रखेंगे। इस दौरान पुलिस प्रशासन ने आक्रोशित ग्रामीणों को काफी समझ...