गोली कांड के चार आरोपियों के रिकॉर्ड तलब
सुल्तानपुर, जून 11 -- सुलतानपुर। अमेठी के बाजार शुकुल थाना क्षेत्र के भटपुरवा हरखूमऊ में दुकान तोड़कर जबरदस्ती कब्जा करने, मारपीट और गोली मारकर हत्या का प्रयास करने के मामले में न्यायाधीश अमित सिंह ने अभियोजन से रिकॉर्ड तलब किए हैं। बचाव पक्ष के अधिवक्ता रवि शुक्ल ने जेल में बंद आरोपी अश्वनी प्रताप सिंह, प्रह्लाद सिंह, अविनाश प्रताप सिंह और शिव बरन सिंह की जमानत अर्जी दाखिल की है जिस पर 16 जून को सुनवाई नियत हुई है। निर्मला देवी पत्नी शिवकुमार ने बीती 31मई को आरोपियों पर मुकदमा दर्ज कराया था। जिन्हें दो जून को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.