लखीसराय, मार्च 20 -- सूर्यगढ़ा, निज प्रतिनिधि। माणिकपुर थाना के गोली कांड संख्या 141/25 के एक अभियुक्त कृष्णा कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार किया। थानाध्यक्ष रंजीत कुमार की अगुवाई में पुलिस ने उसे स्थानीय बाजार में एनएच-80 के किनारे के मछली बेचने के स्थान से पुलिस बलों की मदद से गिरफ्तार किया। वह भवानीपुर गांव के ग्रामीण स्वर्गीय दिनेश महतो का पुत्र बताया गया। दर्ज प्राथमिकी के अनुसार उसे मास्टर माइंड अभियुक्त बताया गया है। पुलिस ने उसे लखीसराय जेल भेज दिया है। पिछले साल 9 दिसंबर 2025 को भवानीपुर गांव में सुंदर साव का पु. राजीव कुमार अलाव के पास आग सेंक रहा था। इसी बीच उसे बुलाकर गोली मारकर घायल कर दिया गया था। इसमें प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। चार ज्ञात एवं दो अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ...