मुंगेर, सितम्बर 23 -- ​मुंगेर, निज संवाददाता। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर गैरा पहाड़ गांव में बुधवार को आपसी रंजिश में हुई ताबड़तोड़ फायरिंग से इलाका थर्रा उठा। अपराधियों द्वारा चलाई गई गोली की चपेट में आने से खेल रहा आठ वर्षीय मासूम श्रवण कुमार पिता गंगा कुमार सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। वारदात के बाद परिजन आनन-फानन में जख्मी बच्चे को इलाज के लिए सदर अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उसका उपचार जारी है। घटना के संबंध में घायल बच्चे के नाना पुलिस सिंह ने बताया कि गांव के ही दो लोगों के बीच लंबे समय से पुराना विवाद चला आ रहा है। यह भी पढ़ें- Madhubani News: पंडौल में आपसी विवाद में मुर्गा फार्म व्यवसायी समेत दो को मारी गोली इसे लेकर एक के बाद एक तीन राउंड गोलियां चलीं। इसी दौरान पास ही खेल रहे मासूम श्रवण के दाहिने पैर के घुटने में एक ग...