सीवान, जनवरी 27 -- सीवान, निज प्रतिनिधि। आंदर थाना क्षेत्र में हुई गोलीबारी की घटना में शामिल तीन आरोपियों ने कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया है। आत्मसमर्पण करने वाले तीनों आरोपियों में थाना क्षेत्र के मदेशिलापुर निवासी शिवम सिंह, सुल्तानपुर निवासी करण राम व एमएचनगर थाना क्षेत्र के प्याऊर निवासी सुबोध सिंह शामिल है। बताया जाता है कि पुलिस की लगातार दबिश व प्रभावी कार्रवाई के बाद ऐसा हुआ है। इस मामले में एमएचनगर थाना क्षेत्र के प्याउर गांव के पंकज सिंह को पुलिस ने पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। गौरतलब है कि घटना 22 जनवरी को आंदर-दाहा नदी पुल के समीप पूर्व के विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच गोलीबारी हुई थी। इस घटना में थाना क्षेत्र के फिरोजपुर निवासी विक्की शेख उर्फ शोएब अख्तर गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गए थे। बाद में इलाज के लिए घ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.