समस्तीपुर, मार्च 14 -- कल्याणपुर। गोविंदपुर खजूरी गांव में गुरुवार की देर आपसी विवाद को लेकर हुई फायरिंग की घटना में पुलिस ने राम प्रवेश राय को गिरफ्तार कर लिया है। ब्रजकिशोर राय ने थाने में आवेदन दिया है। कहा है कि आपसी विवाद को लेकर गोलीबारी की घटना हुई है जिसमें दो लोग जख्मी भी हुये हैं। जख्मी लोगों में ब्रज किशोर राय एवं ममता कुमारी हैं। जख्मी का उपचार निजी क्लीनिक में हो रहा है। मामले में गांव के ही तीन लोगों को आरोपित किया गया है। इंस्पेक्टर रणवीर कुमार रावत ने बताया कि पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.