गोलीबारी कांड के फरार अभियुक्त किए गए गिरफ्तार
खगडि़या, जुलाई 27 -- बेलदौर। एक प्रतिनिधि बेलदौर पुलिस ने दो माह पहले रोहियामा गांव में हुई गोलीबारी के मामले में फरार नामजद आरोपी पप्पू पासवान को गिरफ्तार कर लिया। पप्पू पासवान को सहरसा जिले के सौर बाजार थाना क्षेत्र से पकड़ा गया। वह रोहियामा गांव निवासी स्वर्गीय नागो पासवान का पुत्र है। बेलदौर थाना कांड संख्या 137/2026 का नामजद अभियुक्त है। घटना के बाद से फरार चल रहा था। मामले के अनुसंधान अधिकारी सब-इंस्पेक्टर अभिषेक कुमार ने पप्पू पासवान को सहरसा जिले के सौर बाजार थाना क्षेत्र के भवटिया सुहत गांव में उसके फूफा सीताराम पासवान के घर से गिरफ्तार किया। गौरतलब है कि दो माह पहले डुमरी पंचायत के रोहियामा गांव में भू विवाद को लेकर दिनेश पासवान को गोली मार दी गई थी। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: खगड़िया: छापेमारी में एक आरोपित गिरफ्तार, भेजा न्याय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.