बेगुसराय, सितम्बर 21 -- नावकोठी। गोलीबारी कांड के दो वांछित को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया है। थानाध्यक्ष राजीव कुमार रंजन ने बताया कि गिरफ्तार वांछित नावकोठी के राजीव कुमार उर्फ फुदिया व राजकुमार सिंह उर्फ बौआ सिंह है। ये दोनों थाना कांड संख्या 186/25 के प्राथमिकी नामजद हैं। अवध किशोर सिंह ने थाने में 26 अगस्त को कांड अंकित कराकर इन दोनों के अतिरिक्त जावेद मियां, गोपाल कुमार, हरेराम सिंह पर उसके पोता शिवम कुमार को जान मारने की नीयत से गोली चलाने तथा घेरने का प्रयास करने का आरोप लगाकर प्राथमिकी दर्ज कराई थी। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...