लखीसराय, अप्रैल 28 -- लखीसराय, एक प्रतिनिधि। जिले के बड़हिया थाना क्षेत्र अंतर्गत पहाड़पुर गांव में हुई गोलीबारी और रंगदारी की घटना में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए टिटू धमाका गिरोह से जुड़े दो अपराधियों को गिरफ्तार किया है। एसडीपीओ शिवम कुमार ने अपने कार्यालय कक्ष में आयोजित प्रेस वार्ता में इस कार्रवाई की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 24 अप्रैल को वादी नवीन सिंह ने बड़हिया थाना में शिकायत दर्ज कराई थी कि टिटू धमाका और उसके सहयोगियों ने उनकी दुकान पर आकर पांच लाख रुपये की रंगदारी मांगी। मांग पूरी नहीं करने पर अपराधियों ने उनके साथ मारपीट की, उनके पुत्र को घायल कर दिया तथा फायरिंग भी की। इस संबंध में बड़हिया थाना कांड संख्या 100/26 के तहत विभिन्न धाराओं एवं आर्म्स एक्ट में मामला दर्ज किया गया।घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक ...