चंडीगढ़, जून 11 -- Guru Randhawa Gym Firing Case: मशहूर पंजाबी सिंगर गुरु रंधावा कुख्यात लारेंस बिश्नोई गैंग के निशाने पर आ गए हैं। आज सुबह दिल्ली में उनके जिम पर अंधाधुंध फायरिंग हुई है, जिसकी जिम्मेदारी लारेंस बिश्नोई गैंग ने ली है। सोशल मीडिया पोस्ट में गैंग ने कथित रूप से दावा किया है कि गुरु रंधावा सलमान खान के कुछ ज्यादा ही करीब हो रहा है। इसको पहले भी समझाया है कि सलमान खान से दूर रहो, ये हमारा दुश्मन है लेकिन ये बात इसको समझ में नहीं आई। जिम पर फायरिंग सिर्फ ट्रेलर है, वेट एंड वॉच। वहीं, इस वारदात से पंजाबी और बॉलीवुड इंडस्ट्री में खौफ पैदा हो गया है। बता दें कि साल 2024 में मशहूर सिंगर गुरु रंधावा जब अपने मूनराईस इंडिया टूर की शुरुआत मध्य प्रदेश के इंदौर पहुंचे थे तो पत्रकारों ने जब उनसे अभिनेता सलमान खान और गैंगस्टर लॉरेंस बिश्न...