सीवान, अप्रैल 9 -- भगवानपुर हाट, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के बहियारा चंवर में मंगलवार को हुए गोलीकांड में पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए हथियार के साथ दो युवक को गिरफ्तार किया है। इस मामले में पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए हथियार के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवकों में सारण जिले के तरैया थाना क्षेत्र के सरेया रत्नाकर गांव के भोला प्रसाद का पुत्र दीपक कुमार और भगवानपुर हाट थाना क्षेत्र के भगवानपुर गांव के कन्हैया मांझी के पुत्र रंजन कुमार शामिल हैं। इस गोलीकांड में एक किशोर सारण जिले के तरैया थाना क्षेत्र के सरेया रत्नाकर गांव के मनोज साह का पुत्र पवन कुमार गोली लगने से घायल हो गया था। इस मामले में महाराजगंज के एसडीपीओ अमन ने बताया कि फर्नीचर खरीदने की जानकारी देकर पुलिस को गुमराह किया गया। गिरफ्तार युवक दीपक कुम...