बांका, अप्रैल 6 -- बाराहाट, निज प्रतिनिधि। दो माह पूर्व वर्चस्व की जंग को लेकर दो पक्षों से हुई गोलीबारी की घटना में शामिल मुख्य आरोपी कुश कुमार, पिता संजय यादव ग्राम मिर्जापुर को आखिरकार पुलिस ने भागलपुर थाना क्षेत्र के सबौर से गिरफ्तार कर लिया। थाना अध्यक्ष अशोक कुमार ने इस मामले में बताया कि घटना के बाद से आरोपी कुश कुमार पुलिस को चकमा दे रहा था। इसके ऊपर थाना में गोलीबारी की घटना को लेकर प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। इसके अलावे पुलिस के मुताबिक आरोपी पर पूर्व में भी तीन मामले दर्ज हैं। इसके बाद से पुलिस को बड़ी सरगर्मी से इस आरोपी की तलाश थी। तकनीकी सहयोग से पता चला कि बीती देर रात आरोपी भागलपुर थाना क्षेत्र के सबौर गांव में अपने एक रिश्तेदार के यहां मौजूद है। जिसके बाद पुलिस वहां पहुंची और सबौर की पुलिस से सहयोग लेकर उसे गिरफ्तार किया। ...