महाराजगंज, जनवरी 23 -- कोठीभार/सिसवा, हिन्दुस्तान टीम। सिसवा में बुधवार की रात एक स्वर्ण व्यवसायी पर बाइक सवार दो युवकों द्वारा फायरिंग के मामले में पुलिस गुरुवार को सिसवा बाईपास व रोड पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज से खंगालकर सुराग जुटाने में लगी रही। वहीं घटना के बाद गुरुवार की सुबह घटना स्थल का निरीक्षण करने पहुंचे सीओ निचलौल ने स्थिति का जायजा लिया और पीड़ित स्वर्ण व्यवसायी से मिलकर मामले में जानकारी हासिल किया। पुलिस ने मामले में अज्ञात के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। नगर के स्वर्णकर संघ व अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल पदाधिकारियों ने व्यवसायियों संग बैठक कर घटना की कड़ी निंदा की। 24 घंटे के भीतर घटना के अनावरण करने की मांग की है। व्यवसायी मामले में कोठीभार थाने भी पहुंचे थे। बुधवार की रात सिसवा नगर के मीराबाई नगर सब्...