रामगढ़, मई 23 -- रामगढ़, एक प्रतिनिधि। कुशवाहा धर्मशाला गोलीकांड मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मारुति वैगनआर कार संख्या जेएच 24 सी 3167 को जब्त कर लिया है। पुलिस के अनुसार गोली लगने के बाद इसी कार से अंकित यादव को उतेश गोसाई और उसके अन्य साथी इलाज के लिए घटनास्थल से लेकर गए थे। जांच के दौरान पुलिस को सीसीटीवी फुटेज और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर कार की जानकारी मिली। जिसके बाद वाहन को जब्त किया गया। इधर मामले के मुख्य आरोपी उतेश गोसाई की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। पुलिस का कहना है कि घटना में शामिल अन्य लोगों की भी पहचान की जा रही है और जल्द ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। यह भी पढ़ें- नवादा से रोहुआ तक चार किमी पीछा कर मारी गोली गौरतलब है कि कुशवाहा धर्मशाला के पास हुई गोलीबारी में अंकित यादव घायल हो ग...