गाज़ियाबाद, मई 26 -- गाजियाबाद, अमन वत्स। अदालत से करीब 15 साल पुराने न्यू इंडिया बैंक्विट हॉल गोलीकांड मामले में दो आरोपी साक्ष्य के अभाव में बरी कर दिए गए। मामला साहिबाबाद थाना क्षेत्र का था, जहां शादी समारोह के दौरान अंधाधुंध फायरिंग में चार लोगों की मौत हो गई थी। वहीं दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। बचाव पक्ष के अधिवक्ता कुलदीप सिंह के अनुसार 18 नवंबर 2011 को साहिबाबाद स्थित न्यू इंडिया बैंक्विट हॉल में कुख्यात बदमाश सुंदर भाटी के साले की बेटी नीलम की शादी समारोह आयोजित हुई थी। समारोह में सुंदर भाटी भी शामिल होने पहुंचा था। इसी दौरान उसके विरोधियों ने बैंक्विट हॉल में अंधाधुंध गोलियां बरसा दीं। हमले में सुंदर भाटी बच निकला, लेकिन धनवीर सिंह, जबर सिंह, नवीन और शौकीन की गोली लगने से मौत हो गई। जबकि पवन और अंजलि गंभीर रूप से घायल हो ग...