रुडकी, फरवरी 3 -- लक्सर, संवाददाता। वर्चस्व को लेकर छात्रों के दो गुटों में गोली कांड के मामले में घायल किशोर के पिता की ओर से कई लोगों के खिलाफ कोतवाली पुलिस को तहरीर दी गई है। तहरीर के आधार पर पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है। गोवर्धनपुर रोड मोहल्ले में स्थित एक स्कूल के दो गुटों के छात्रों के बीच पिछले कुछ दिनों से वर्चस्व को लेकर विवाद चल रहा है। इस मामले में पहले भी दोनों के बीच कई बार कहासुनी हो चुकी है। इसे लेकर दोनों के बीच सोमवार को पहले कहासुनी तथा फिर मारपीट हो गई थी। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच गोली भी चल गई थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...