आगरा, अप्रैल 2 -- सोरों कोतवाली पुलिस ने क्षेत्र में गत दिवस हुए गोलीकांड के मामले में कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के पास से तमंचा, कारतूस बरामद किया है। पुलिस ने अग्रिम कार्रवाई करते हुए आरोपी को न्यायालय में पेश किया है। इंस्पेक्टर लोकेश भाटी ने बताया कि गत दिवस कोतवाली पुलिस ने गोलीकांड के मामले में रिपोर्ट दर्ज की थी। मामले में अग्रिम कार्रवाई करते हुए विजय सिंह पुत्र गंगा सहाय निवासी पाल नगला थाना कादरचौक बदायूं को एक तमंचा, दो कारतूस समेत सोरों ब्लॉक के पास से गिरफ्तार किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...