लखनऊ, अप्रैल 3 -- रहीमाबाद के जुगराजगंज में प्रभावती पीवी शिक्षण संस्थान के प्रिंसिपल अनिल कुमार सिंह को गोली मारने के मामले में पुलिस उन्नाव, हरदोई और सीतापुर में डेरा डाले है। पुलिस टीमें आरोपी विजय पाल की तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं। एक टीम उसके परिवारीजनों के सपंर्क में है। जुगराजगंज निवासी अनिल कुमार सिंह और गांव का ही आरोपी विजय पाल बचपन के दोस्त बताए जा रहे हैं। दोनों का साथ उठना-बैठना और खाना भी होता था। पुलिस पता लगा रही है कि अचानक ऐसा क्या हुआ जो विजय पाल और अनिल कुमार सिंह की दोस्ती में दरार पड़ गई। अनिल कुमार सिंह ने बताया कि करीब तीन साल पहले रहीमाबाद में दुकान में आग लगने से आरोपी विजय पाल का हाथ जल गया था। दोस्ती होने की वजह से हाथ के इलाज में आर्थिक मदद भी की थी। इंस्पेक्टर रहीमाबाद अरुण कुमार त्रिगुनायक न...