धनबाद, सितम्बर 22 -- बीसीसीएल ब्लॉक दो क्षेत्र के मेन लिंक साइडिंग में 19 नवंबर 2022 की देर रात हुई गोलीबारी की घटना की जांच के लिए राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) की टीम मंगलवार को धनबाद पहुंचेगी। आयोग के डीआईजी गौरव गर्ग ने पत्र के माध्यम से जिला प्रशासन को इसकी सूचना दी है।

जांच की प्रक्रिया टीम 22 से 25 सितंबर तक मामले की जांच के साथ स्पॉट इंक्वायरी करेगी। इधर, बाघमारा पुलिस ने थाना कांड संख्या 65/2022, दिनांक 19/20 नवंबर 2022 का उल्लेख करते हुए घटना से जुड़े सभी लोगों को पत्र भेजकर आयोग की टीम के समक्ष सशरीर उपस्थित रहने को कहा है। इनमें सीआईएसएफ की क्यूआरटी टीम में शामिल अधिकारी व जवान, स्थानीय पुलिस-प्रशासन तथा कांड के वादी शामिल हैं।

घटना का विवरण बताया गया कि 19 नवंबर की देर रात कथित कोयला चोरी के लिए पहुंचे बाइक सवार लोगो...