धनबाद, सितम्बर 23 -- बीसीसीएल ब्लॉक दो क्षेत्र स्थित रेलवे मेन लिंक साइडिंग में करीब दो वर्ष पूर्व हुए चर्चित गोलीकांड की जांच के लिए बुधवार सुबह दस बजे राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) की टीम मौके पर पहुंची। आयोग के डीआईजी गौरव गर्ग के नेतृत्व में पहुंची टीम ने घटनास्थल का मुआयना किया और वारदात के वक्त तैनात सीआईएसएफ अधिकारियों व जवानों से सिलसिलेवार जानकारी ली।

घटनास्थल का मुआयना स्पॉट इंक्वायरी पूरी करने के बाद जांच दल बीसीसीएल के एक्सपेट गेस्ट हाउस पहुंचा। वहां टीम ने पीड़ित पक्ष, स्थानीय पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों से अलग-अलग बातचीत कर बयान दर्ज किए। मामले से जुड़े कांड संख्या 65/2022 के तहत सभी संबंधित पक्षों को आयोग के समक्ष व्यक्तिगत रूप से उपस्थित रहने के लिए पहले ही नोटिस जारी किया गया था।

गोलीकांड का विवरण गौरतलब है कि ...