दरभंगा, अप्रैल 17 -- विकास कुमार,कमतौल। थाना कांड संख्या 208/25 के गोलीकांड मामले में नामजद आरोपी संतोष पासवान (निवासी शहबाजपुर करहटिया, मब्बी थाना क्षेत्र) को कमतौल पुलिस ने बुधवार रात गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष संजीव कुमार चौधरी के नेतृत्व में की गई कार्रवाई के बाद गुरुवार को उसे न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। बता दें कि 22 सितंबर 2025 की शाम मगरथु चौक पर बाइक सवार तीन लोगों ने पंकज पासवान के साथ मारपीट कर फायरिंग की थी। हालांकि गोली किसी को नहीं लगी। मौके पर जुटी भीड़ को देख आरोपी भागने लगे, जिसमें एक आरोपी अरविंद यादव को ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया था। यह भी पढ़ें- गोलीकांड का नामजद आरोपी गिरफ्तार उसकी निशानदेही पर संतोष पासवान सहित पांच लोगों को नामजद किया गया था। मामले का अन...