इटावा औरैया, मई 17 -- सैफई। थाने के पास युवक को गोली मारकर घायल करने के मामले में छठवें आरोपी को पुलिस ने शनिवार रात गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से तमंचा और एक कारतूस बरामद हुआ है। रविवार को पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक भूपेंद्र राठी ने बताया ने बताया नायकपुरा चौराहा के पास से नीरज यादव निवासी नगला चिरौंजी थाना करहल मैनपुरी को घेराबंदी कर पकड़ लिया। तलाशी में उसके पास से तमंचा और एक कारतूस बरामद हुआ। गौरतलब है कि 27 अप्रैल की रात सेठजी कॉम्पलेक्स के पास थाने से कुछ ही दूरी पर बघूइया निवासी प्रवीन यादव को पुरानी रंजिश के चलते गोली मारकर घायल कर दिया गया था। मामले में पुलिस पहले ही पांच आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई कर चुकी है। नीरज की गिरफ्तारी के साथ ही सभी नामजद आरोपियों पर कार्रवाई पूरी कर ली ग...