कौशाम्बी, मई 5 -- संदीपनघाट के आलमचंद्र गांव के पूर्व प्रधान मनोज कुमार को सोमवार की भोर में गोलियों से छलनी कर दिया गया था। एसआरएन अस्पताल प्रयागराज में इलाज के दौरान मंगलवार को पूर्व प्रधान की मौत हो गई। इससे परिजन आक्रोशित हो गए। शाम करीब छह बजे परिजनों ने मूरतगंज-प्रयागराज हाइवे पर चक्काजाम कर दिया। इससे भीषण जाम लग गया। परिजन हत्यारों की गिरफ्तारी न होने से नाराज थे। सीओ ने लोगों को समझा-बुझाकर किसी तरह हाइवे खाली कराया। आलमचंद निवासी 50 वर्षीय मनोज कुमार गांव का पूर्व प्रधान था। मनोज कुमार एक कालेज में नौकरी भी करता था। सोमवार की भोर में मनोज कुमार मार्निंग वॉक पर निकले थे। इसी दौरान महेश्वरी प्रसाद इंटर कालेज के पीछे महुआरी बाग रोड पर बाइक से तीन नकाबपोश बदमाशों ने मनोज पर ताबड़तोड़ फायरिंग की। मनोज को चार गोलियां लगी थीं। फायरिंग से...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.