गाजियाबाद, अक्टूबर 28 -- योगेंद्र सागर, गाजियाबाद दिल्ली NCR के गाजियाबाद से देर शाम चोर-पुलिस के बीच हुई गोलीबारी की घटना सामने आई है। ये घटना गाजियाबाद के निवाड़ी थानाक्षेत्र की है। यहां बुधवार शाम पुलिस और बावरिया गिरोह के बदमाशों के बीच मुठभेड़ में एक लाख रुपये का इनामी बदमाश धर्मेंद्र उर्फ टिड्डी मारा गया। ADCP क्राइम के नेतृत्व में क्राइम ब्रांच की टीम के साथ हुई मुठभेड़ में 5 पुलिसकर्मी भी घायल हो गए। घायल बदमाश और पुलिसकर्मियों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। अस्पताल में बदमाश की मौत हो गई। वहीं उसके दो साथी घटनास्थल से अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गए थे।कुख्यात बदमाश टिड्डी को लगी गोली, 5 पुलिसकर्मी घायल पुलिस से मिली शुरुआती जानकारी के मुताबिक, निवाड़ी थाना क्षेत्र में बावरिया गिरोह के बदमाशों की मौजूदगी की सूचना क...