मोतिहारी, मार्च 18 -- मोतिहारी। सोमवार की रात सिहोरवा गांव के लोग खाना खाकर अपने-अपने घरों में सो रहे थे, तभी अचानक पुलिस की दस्तक हुई। रात करीब डेढ़ बजे गोलियों की तड़तड़ाहट शुरू हुई, जिससे पूरा गांव थर्रा उठा। ग्रामीण कुछ समझ नहीं पा रहे थे कि अचानक क्या हो गया। संत कुमार तिवारी के घर के आसपास के लोग जब बाहर निकलने लगे, तो वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने उन्हें घरों के अंदर ही रहने की हिदायत दी। इसके बाद लोग दहशत में दुबके रहे। सुबह होने के काफी देर बाद जब लोग घरों से निकले, तब तक वहां भारी संख्या में पुलिस बल तैनात हो चुका था और जगह-जगह खून के निशान बिखरे थे।मुठभेड़ के बाद गांव में दहशत का माहौल: पुलिस और अपराधियों के बीच हुई इस मुठभेड़ के बाद गांव में खौफ का साया है। मंगलवार को भी पूरे गांव में सन्नाटा पसरा रहा और लोग घरों में ही रहना मुन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.