लखीमपुरखीरी, दिसम्बर 15 -- गोला-गोकर्णनाथ, संवाददाता। श्री राजेंद्र गिरि स्मारक स्टेडियम में चल रहे स्व. अरविन्द गिरि आल इंडिया फुटबाल टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला रविवार को हुआ। एसटीएफसी जम्मू कश्मीर और गोला स्टेडियम गोला की टीम के बीच फाइनल मुकाबला हुआ। दोनों टीमों के बीच चले रोमांचकारी मैच में आखिरकार गोला स्टेडियम की टीम जम्मू कश्मीर की टीम पर भारी पड़ी और 2-1 से फाइनल ट्राफी जीत ली। मुख्य अतिथि विधायक ने विजेता टीम को ट्राफी देकर सम्मानित किया। सात दिसंबर से शुरू हुए स्व. अरविंद गिरि ऑल इंडिया टूर्नामेंट्स में लगभग एक दर्जन से अधिक टीमों ने हिस्सा लिया। रविवार को फाइनल मुकाबला गोला स्टेडियम गोला व एसटीएफसी जम्मू कश्मीर की टीम के साथ हुआ। इसमें गोला स्टेडियम जीत विजेता रही। विधायक अमन गिरि, टूर्नामेंट के अध्यक्ष जनार्दन गिरि, पंकज यादव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.