लखीमपुरखीरी, दिसम्बर 19 -- शहर में बाइक चोरी की घटनाओं ने एक बार फिर रफ्तार पकड़ ली है, जिससे आम नागरिकों में असुरक्षा की भावना बढ़ती जा रही है। बीते दो दिनों में अलग-अलग स्थानों से दो बाइकों की चोरी की घटनाएं सामने आई हैं। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए शहर की प्रमुख सड़कों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है। पहली घटना गुरुवार की है, जब थाना हैदराबाद क्षेत्र के ग्राम छितौनिया निवासी अनुज वर्मा कृषि उत्पादन मंडी समिति में सब्जी खरीदने गए थे। अनुज वर्मा ने बताया कि उन्होंने मंडी परिसर में बाइक खड़ी की थी, लेकिन जब सब्जी लेकर वापस लौटे तो बाइक मौके से गायब थी। काफी देर तक खोजबीन करने के बावजूद बाइक का कोई सुराग नहीं लग सका। दूसरी घटना शुक्रवार को सदर चौराहे के पास स्थित सिटी कार्ट के सामने हुई, जहां खरीददारी करने ...