रामगढ़, फरवरी 28 -- गोला, निज प्रतिनिधि। गोला थाना क्षेत्र के कमता गांव निवासी अशोक महतो की खसी को असमाजिक तत्व चोरी कर फरार हो गए। पीड़ित किसान ने बताया कि खसी घर के बगल में बंधा हुआ था। दोपहर के समय परिवार के लोग बाहर आए तो खसी वहां से गायब मिली। परिजनों ने आसपास के क्षेत्रों में काफी खोजबीन की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिल सका। चोरी हुई खसी का वजन लगभग 25 से 30 किलो बताया जा रहा है, जिससे किसान को आर्थिक रूप से भारी नुकसान हुआ है। होली जैसे त्योहार से ठीक पहले इस तरह की घटना ने परिवार की चिंता बढ़ा दी है। ग्रामीणों का कहना है कि भीड़-भाड़ वाले इलाकों और सड़क किनारे बसे गांवों में भी अब पशु सुरक्षित नहीं हैं। त्योहार के मद्देनज़र असामाजिक तत्व सक्रिय हो गए हैं और पशुओं को निशाना बना रहे हैं। क्षेत्र में नियमित गश्ती और कड़ी निगरानी की आवश्य...