रामगढ़, अप्रैल 1 -- गोला, निज प्रतिनिधि। गोला सीएचसी में बुधवार को एचपीवी ह्यूमन पैपिलोमा वायरस टीकाकरण शिविर का शुभारंभ प्रमुख गीता देवी समेत उपप्रमुख विजय ओझा, बीडीओ सुधा वर्मा ने किया। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी आशुतोष त्रिपाठी ने बताया कि एचपीवी वैक्सीन सर्वाइकल कैंसर जैसी जानलेवा बीमारी से बचाव के लिए अत्यंत प्रभावी है। यह टीका 14-15 वर्ष आयु वर्ग की बालिकाओं को दिया जाएगा। इस वैक्सीन से भविष्य में सर्वाइकल कैंसर के खतरे को काफी हद तक कम किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि यह टीका सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में रविवार को छोड़कर प्रत्येक दिन निःशुल्क लगाया जाएगा।टीकाकरण के लिए अभिभावकों की सहमति जरूरी है। बच्चियों के उम्र का सत्यापन आधार वेरिफिकेशन से किया जाएगा। उन्होंने बताया कि यह वैक्सीन पूरी तरह सुरक्षित है। उन्होंने बताया कि तीन ...