रामगढ़, जनवरी 5 -- गोला, निज प्रतिनिधि। गोला सीएचसी में सोमवार को योजना समिति की बैठक ब्लोक प्रमुख गीता देवी की अध्यक्षता में की गई। जिसमें स्वास्थ्य मेला की सफलता को लेकर विचार विमर्श किया गया। बीपीएम विनय उरांव ने बताया कि 7 जनवरी को सीएचसी परिसर में प्रखंड स्तरीय स्वास्थ्य मेला का आयोजन किया जाएगा। मेले में सामान्य चिकित्सा, बाल स्वास्थ्य, परिवार नियोजन परामर्श, दंत चिकित्सा, पोषण परामर्श, कुष्ठ नियंत्रण, मातृत्व स्वास्थ्य, टीकाकरण, आंख जांच, डिजिटल हेल्थ कार्ड, एनसीडी स्क्रीनिंग, आयुष्मान हेल्थ कार्ड आदि स्टॉल लगाए जाएंगे। मेला के सफल आयोजन को लेकर सहिया, सेविका व शिक्षकों को ज्यादा ज्यादा लाभार्थी को लाने व प्रचार प्रसार के लिए मेकिंग करने का निर्देश दिया गया। प्रमुख ने कहा कि मरीजों के लिए पर्याप्त दवाइयां, जांच सुविधा व अन्य व्यवस्...