लखीमपुरखीरी, मार्च 2 -- गोला गोकर्णनाथ/संसारपुर, संवाददाता। मैलानी थाना क्षेत्र के संसारपुर कस्बे में होली पर निकलने वाले जुलूस के मद्देनजर थाना मैलानी, पुलिस चौकी बांकेगंज, पुलिस चौकी कुकुरा व कस्बा पुलिस चौकी सहित भारी पुलिस बल ने फ्लैग मार्च कर सभी लोगों से शांतिपूर्वक होली मनाने की अपील की। गोला शहर में भी सीओ की अगुवाई में पुलिस ने फ्लैग मार्च किया। सीओ गोला रमेश कुमार तिवारी के निर्देशन और वरिष्ठ उपनिरीक्षक दृग पाल सिंह के नेतृत्व में रविवार को मैलानी थाना प्रभारी निरीक्षक ब्रजेश कुमार मौर्या, संसारपुर संसारपुर चौकी इंचार्ज जितेंद्र सिंह यादव, कुकुरा चौकी इंचार्ज अवलीश पवार, व बांकेगंज चौकी इंचार्ज ने मय फोर्स स्थानीय चौकी से फ़्लैग मार्च की शुरुआत की। इसके बाद पूरे हाइवे से होते हुए पूरे गांव की गलियों तक जुलूस के रूट की तैयारियां प...