लखीमपुरखीरी, दिसम्बर 15 -- गोला गोकर्णनाथ, संवाददाता। दो नगर पालिकाओं गोला और लखीमपुर के हिस्से में एक ही अधिशासी अधिकारी (ईओ) हैं। उनका ज्यादा समय लखीमपुर मुख्यालय की पालिका में बीत रहा। गोला नगर पालिका में लोग उनका इंतजार करते हैं। इसी वजह से तमाम काम अटके पड़े हैं। यहां तक कि इस बार अस्थायी रैन बसेरे नहीं बने और न ही अलाव जल सके हैं। गोला नगर पालिका के ईओ सुरेंद्र कुमार के 31 जुलाई के रिटायर होने के बाद यहां के प्रशासनिक कार्यों के लिए लखीमपुर पालिका के ईओ संजय कुमार को गोला का भी चार्ज दे दिया गया। अब ईओ संजय कुमार पर दो पालिकाओं का जिम्मा है। दोनों ही लगभग एक ही दर्जे की पालिका हैं। दूरी 40 किमी की है। ईओ संजय कुमार का ज्यादा समय लखीमपुर बीत रहा है। ऐसे में गोला नगर पालिका के तमाम काम अटके हैं। सर्दी बढ़ रही है, लेकिन शहर के किसी भी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.