नवादा, अप्रैल 7 -- ​नवादा से राजेश मंझवेकर नवादा शहर स्थित गोला रोड में जाम की समस्या से जूझ रहे आम लोगों और व्यापारियों के लिए प्रशासन ने एक महत्वपूर्ण और प्रयोगात्मक निर्णय लिया है। सदर एसडीओ अमित अनुराग की अध्यक्षता में सोमवार को गोला रोड के व्यापारियों के साथ हुई बैठक में अगले सात दिनों तक नो एंट्री समय के दौरान छोटे वाहनों के प्रवेश को विशेष छूट दी गई है। ​प्रयोग के तौर पर यह ढील दी गई है। इसके अलावा व्यापारियों को अपनी दुकान के आगे ठेला या फुटपाथी दुकान लगाने से मना किया गया है। अक्सर भारी जाम के कारण चर्चा में रहने वाले गोला रोड में यातायात को सुगम बनाने के लिए सदर एसडीओ ने यह ट्रायल शुरू किया है। इस दौरान प्रशासन की नजर इस पर रहेगी कि छोटे वाहनों के प्रवेश से व्यापारिक गतिविधियों में सुगमता आती है या स्थिति और बिगड़ती है। ​इस छूट ...